मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा:महिला-पुरुषों में समानता की भावना बढ़ाना होगी

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा बड़ी सामाजिक चुनौती है, जिससे महिलाओं और समाज का विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि हमेशा से लड़कियों को गलती पर उन्हें समझाइश देते हैं, पर लड़कों को उनकी गलती की माफी दी जाती है, इस परंपरा को तोड़ना होगा। मंत्री गुरूवार को लिंग आधारित हिंसा-समाज और समाधान कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए समाज में महिलाओं और पुरूषों के बीच समानता और सम्मान की भावना को बढ़ाना होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने कहा कि महिला कामकाजी होने के बाद भी वह कभी-कभी आर्थिक हिंसा से जूझती है। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास रश्मि अरूण शमी ने कहा कि पुरूषों को जागरूक करने की आवश्यकता है।आयुक्त महिला बाल विकास सूफिया फारूकी वली ने कहा कि महिलाओं के विषय पर बातचीत के लिए पुरूषों से भी संवाद आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *