नारायणपुर | राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर के गायत्री मंदिर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने जिले वासियों के लिए 91 लाख 8 हजार 128 रुपए से निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी। उन्होंने हल्बा समाज भवन के समीप सांस्कृतिक मंच, हल्बा समाज भवन के समीप शेड निर्माण, पुलिस लाईन नारायणपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए, नयापारा मे शिव मंदिर के समीप शेड आदि के लिए भूमिपूजन किया।


