मंत्री ने ड्रोन गिरने वाली जगह का किया दौरा

अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बीती रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए ड्रोनों से उत्पन्न ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए राजासांसी के गांव राणेवाली-मुगलानीकोट तथा श्रीराम तीरथ के निकट गांव वडाला भिट्टेवढ़ पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों को कहा कि पाकिस्तान द्वारा हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए रात के समय ड्रोन/मिसाइल भेजे जा रहे हैं। जिन्हें भारतीय सेना हवा में ही नाकाम कर रही है। ग्रामीणों को गिरे हुए मलबे को देखने नहीं जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करके पाकिस्तान द्वारा पंजाब में आम नागरिकों पर ड्रोन/मिसाइल हमले किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *