राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विश्नोई ने होली स्नेह मिलन समारोह गुड़ामालानी में बुजुर्ग और युवाओं के साथ ठुमके लगाए। बुजुर्ग से गमछा लेकर हवा में भी घुमाया। समारोह बाड़मेर जिले के गुड़ामालनी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को हुआ। वहां पर पहले फूल बरसाकर होली खेली गई। फिर गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाया गया। मंत्री ने कहा कि लगातार दूसरे साल गुड़ामालानी में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई है। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गो को भी आनंद आ गया। दरअसल, गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर मंत्री ने बुधवार को स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। मंत्री के गुड़ामालनी पहुंचने पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पहले फूलो से होली खेली गई। वहां पर आए युवा और बुजुर्ग ने गुलाल से होली खेली। इसके बाद डीजे की धुन पर मंत्री युवाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए। इसमें बुजुर्गों ने भी मंत्री का खूब साथ दिया। बुजुर्ग के साथ डांस करते-करते उनसे गमछा लेकर घुमाने लगे। साथ ही डांस भी करते रहे। इस युवाओं ने मंत्री के साथ जमकर होली खेली। मंत्री ने कहा- लोगों के मन में खुशी है बालोतरा जिले में शामिल होने की। वहीं बजट में सीएम भजनलाल शर्मा ने जो घोषणाएं की है उसकी भी खुशी है।


