मंत्री बिट्टू का MLA पप्पी और गोगी पर तंज:बोले-ये दोनों विधायक ही मेरे उलट हमेशा बातें करते थे,पत्नियां हारी

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बीते दिन हुए निकाय चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बिट्टू ने विधायक गुरप्रीत गोगी और अशोक पराशर पप्पी पर तंज कसा। बिट्टू ने कहा कि विधायक गुरप्रीत गोगी और अशोक पराशर पप्पी इधर-उधर की बातें ज्यादा करते थे। हमेशा मेरे खिलाफ बोलते थे आज दोनों की पत्नियां चुनाव हार गई है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी इसी तरह बोलते थे उनकी पत्नी अमृता वड़िंग गिदड़बाहा से हार गई थी। इधर-उधर की बातें करने वालों के साथ ही ऐसे होता बिट्टू ने कहा कि पत्नियों का हारना नव वर्ष की शुरुआत है। इधर-उधर की बातें करने वालों के साथ ऐसे ही होता है। भाजपा ने पहली बार पूरे पंजाब में निकाय चुनाव लड़ा है। पहले जब शिअद के साथ भाजपा का गठजोड़ था तब 10 सीटें लुधियाना में भाजपा जीती थी। इस बार अकेला चुनाव लड़े है तो 20 सीटें भाजपा ने हासिल की है। कांग्रेस 63 में से 30 पर आ गई कांग्रेस पार्टी 63 सीटें से सीधा आधे 30 पर आ गई है। कांग्रेस का लुधियाना में ग्राफ गिर गया है। भाजपा के पास समय की बहुत कमी थी। भाजपा की लुधियाना में 95 सीटों नुमाइंदे आ गए है। इसी तरह बाकी शहरों में भी भाजपा मजबूत हो रही है। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है। वार्ड मंडल प्रधानों की भी डयूटी है सरकार के आगे अब विपक्ष का रोल अदा करे। कल से ही सभी वर्कर और पदाधिकारी सरकारी की गलत नीतियों का विरोध शुरु कर दे। जिन लोगों के साथ धक्केशाही हो रही है उनके साथ खडे। केन्द्र की योजनाओं को भाजपा वर्कर घर-घर पहुंचाए। विधायकों को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने नजदीक तक नहीं लगने दिया। आप के विधायक अपनी पत्नियों को मेयर बनाना चाहते थे लेकिन उनके सपने पूरे नहीं हुए। इस कारण अब लोगों के साथ धक्केशाही होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *