मंदसौर में सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप:13 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल; 20 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान

मंदसौर जिले में रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पिछले चार-पांच दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है, जिसका प्रभाव 13 फरवरी तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 फरवरी के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। आगामी दिनों में बदलेगी हवाओं की दिशा शनिवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में सर्द हवाओं की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई, जबकि मंदसौर जिले में हवाओं की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न केवल मौसम में बदलाव आएगा, बल्कि हवाओं की दिशा में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *