मंदसौर में 100 ग्राम एमडी ड्रग जब्त:5 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

मंदसौर – प्रदेश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए जैसे खतरनाक मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नई आबादी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस ने नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी थाना नई आबादी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नालछा माता फंटे पर एक व्यक्ति झोले में एमडी पाउडर एवं डोडाचूरा लेकर खड़ा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। 24 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, एक फरार पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम वसीम पिता आमीन जंगु, जाति मुल्तानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, मंदसौर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 100 ग्राम सिथेटिक ड्रग एमडी पाउडर एवं 5 किलो डोडाचूरा जप्त किया। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फैजान निवासी नयापुरा मंदसौर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के नाम पर युवाओं में चलन यह वही खतरनाक सिथेटिक ड्रग है, जिसका इन दिनों युवाओं में सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के नाम पर दुरुपयोग हो रहा है। यह नशा युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। मंदसौर पुलिस ने कार्रवाई कर इसके नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए 100 ग्राम एमडी पाउडर की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये और 5 किलो डोडाचूरा की कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक वीवो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *