मंदसौर में 329 बदमाशों पर कार्रवाई, रेड नोटिस दिए:होली, रमजान, गुड़ी पड़वा, चेटीचंड और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट

रमजान के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है और आने वाले दिनों में गुड़ी पड़वा, चेटीचंड व ईद जैसे प्रमुख त्योहार भी हैं। ऐसे में सभी धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस ने व्यापक स्तर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कुल 329 आदतन अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इन सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 86 गुंडा, 14 निगरानी बदमाश और 229 आदतन अपराधी चिन्हित थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 86 गुंडों, 14 निगरानी बदमाशों और 229 आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। बदमाशों के विरुद्ध रेड नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसपी कार्यालय एवं जिला विशेष शाखा की सोशल मीडिया सेल द्वारा इन तत्वों की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री सामने आते ही तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके। किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने देंगे – थाना प्रभारी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। गुंडा, बदमाश और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी कर रही हैं। पुलिस की इस सख्ती का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *