मंदसौर में 6 जुआरी गिरफ्तार, 18 हजार नकद जब्त:दलौदा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर की कार्रवाई

मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 18,000 रुपये नकद बरामद किए। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसपी विनोद कुमार मीना ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेल रहे छह आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अकबर (पिता शाजाद पठान, दत्ता की घाटी, मंदसौर), मुहम्मद शोएब (पिता तौफीक मेवाती, जयपुरा, मंदसौर), समीर (पिता बाबू नियारगर, गुदरी तोड़ा, मंदसौर), इमरान (पिता इस्लाम पठान, स्टेशन रोड, मंदसौर), शफी (पिता गफ्फूर खां, मदारपुरा, मंदसौर) और भरत (पिता प्रकाश सूर्यवंशी, रविदास दरवाजा, मंदसौर) शामिल हैं। एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *