मंदिरों में धोक लगाकर वर्ष की शुरुआत:कतारों में लगकर किए भगवान के दर्शन, सभी के लिए की मंगलकामना

नया साल 2025 शुरू हो चुका है। सुबह शहर के लोगों ने वर्ष के पहले दिन मंदिरों में दर्शन कर दिन की शुरुआत की। शहर के सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर, एवी जैन गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर, हनुमानगढ़ रोड स्थित बालाजी धाम, जवाहर नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, श्री जगदंबा अध विद्यालय परिसर स्थित नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में सुबह से लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हाे गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना चाहते हैं। ऐसे में सुबह सबसे पहले मंदिरों में पहुंचे।

भगवान को अर्पित किए इत्र, गुलाब
श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार थी। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा को मालाएं अर्पित की वहीं भगवान को इत्र, गुलाब, प्रसाद आदि भी अर्पित किए गए। जहां एक ओर श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे वहीं मंदिर परिसर में महिलाएं कीर्तन करने में व्यस्त थीं।
बालाजी को लगाई धोक
शहर के बालाजी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बालाजी के दर्शन किए वहीं यहां स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर,अंजनी माता मंदिर, देवी दुर्गा और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं शहर के एवी जैन कॉलेज के पास स्थित श्री चिंतपूर्णी धाम मंदिर व श्री मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में लोगों ने गणपति को धोक लगाकर शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने यहां बने श्री सालासर धाम मंदिर में भी बजरंगबली के दर्शन किए। इसके अलावा शहर क श्री शिंगणापुर शनिधाम मंदिर, करणी माता मंदिर, वैष्णों दरबार मंदिर आदि में भी दर्शन किए। दोपहर ग्यााह बजे तक मंदिरों में कतारें लगी थीं। श्री चिंतपूर्णी धाम मंदिर के निकट तो श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी प्रबंध किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *