जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर के विशाल गुंबद एवं दर्शनी ड्योढ़ी के नवनिर्माण का विधिवत शुभारंभ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने वीरवार को किया। महासचिव ने कहा कि विशाल गुम्बद के निर्माण से मंदिर की शोभा को चार चांद लग जाएंगे। वहीं प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों ने मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने नवग्रह पूजन करवाया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ करवाया। मां बगलामुखी जी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डाली गई। उधर मां बगलामुखी जी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यहां कमेटी के प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, अश्विनी तुली, मनीष रेहान, प्रेम ढल्ला, जगमोहन सिंह खोसला, दीपक झांजी, पवन मेहता, राजू शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।