मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे पूर्व विधायक

बेमेतरा| जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने ग्राम रजकुड़ी में जय मां शीतला बोल बम समिति द्वारा निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचकर पूजा अर्चना की। क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। आशीष छाबड़ा ने कहा कि समिति ने अपने दम पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया है, जो निश्चित ही हम सभी के आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, शुभम वर्मा, टोपेंद्र वर्मा, शशि प्रभा गायकवाड, सरपंच ताकेश्वरी वर्मा, जितेंद्र वर्मा, लीलाराम निषाद, हरिराम साहू, मनोज शर्मा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *