मंदिर के पास टांके में मिला विवाहिता का शव:पीहर वाले बोले- हत्या की, दहेज के लिए परेशान करते थे

विवाहिता ने शादी के 14 महीने बाद टांके में कूदकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार विवाहिता की हत्या कर उसे टांके में डाला गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना बाड़मेर जिले के आरजीटी थाना इलाके आडेल गांव गुरुवार सुबह की है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता की बॉडी घर के पास बने मंदिर के टांके में मिली थी। आरजीटी थानाधिकारी अनु चौधरी ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच गुड़ामलानी डीएसपी सुखराम विश्नोई की ओर से की जा रही है। 14 महीने पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार, आडेल गांव निवासी हसीना पत्नी स्वरूपाराम की शादी 14 माह पहले हुई थी। विवाहिता ने गुरुवार को अलसुबह सार्वजनिक मंदिर के पास बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुबह ससुराल के लोग उठे तो घर पर नहीं दिखने पर इधर-उधर ढूंढा, लेकिन नहीं मिली। टांके के पास चप्पल नजर आई इस दौरान परिजनों को सार्वजनिक मंदिर के पास बने टांके के पास हसीना की चप्पल नजर आई। इसके बाद परिजनों ने टांके में देखा तो उसकी बॉडी अंदर नजर आ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विवाहिता का टांके से बाहर निकाला। दहेज के लिए परेशान करने का आरोप पुलिस ने बॉडी को गुड़ामालनी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पीहर पक्ष की ओर से रिपोर्ट दी गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि उसका पति और उसके ससुराल वाले शादी के कुछ महीने से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर विवाहिता को मारा गया है। इनपुट : मूलाराम शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *