भरतपुर के उच्चैन इलाके में पैंथर का मूवमेंट देखने को मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों में काफी दहशत है। आज सुबह ही पैंथर मंदिर के पास स्थित पहाड़ियों में दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका फोटो खींचा। पैंथर ने जंगली कुत्तों का शिकार भी किया है। जंगली कुत्तों के शव जंगल में पड़े मिले हैं। गरुण मंदिर के पास पहाड़ी पर दिखाई दिया पैंथर पिचूना गांव के ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि गांव के पास गरुण मंदिर है। जहां पास ही पहाड़ियां और जंगल है। ग्रामीण आज सुबह मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे। वहां पर एक पहाड़ी पर पैंथर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसका फोटों खिंचा। जंगल में मिले जंगली कुत्तों के शव कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए थे। जंगल में उन्हें जंगली कुत्तों के शव मिले। जिसे देखकर लग रहा है कि पैंथर ने ही जंगली कुत्तों का शिकार किया है। पैंथर के मूवमेंट की खबर के बाद पूरे गांव में दहशत है। कोई भी ग्रामीण जंगल की तरफ नहीं जा रहा। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर


