‘मंदिर जय कृष्णियां के संत सम्मेलन में भक्तों में उत्साह’

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक पासियां स्थित महानुभाव पंथ के प्रतिष्ठित स्थान मंदिर जय कृष्णियां का 59वां वार्षिक महोत्सव संत सम्मेलन 1 मार्च को एएस फार्म बटाला रोड में संपन्न होगा। इसी को लेकर मंदिर के संचालक दर्शनशास्त्री डॉ. सागर मुनि शास्त्री की अध्यक्षता में 28 फरवरी को कार्यक्रम में महानुभाव पंथ की 40 गद्दिया पधारी। जिसमें कवीश्वर कुलाचार्य खामनीकर पढ़ी में स्थित श्री गोविंद प्रभु महाराज के दाढ़ का विशेष और तलेगावकर पीढ़ी की देवपूजा मुख्य आकर्षण का केंद्र है। कार्यक्रम के निमित्त मंदिर के गर्भ गृह को पुष्पों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण, प्रवचन, अन्नदान, वस्त्रदान, भजन संकीर्तन, प्राचीन मूर्ति को अभिषेक और आए संतों और गणमान्य सदस्यों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *