मंदिर दर्शन करने गई महिला के गले से चेन चोरी:महादेव घाट मंदिर दर्शन करने गई थी महिला, बेटे की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी के महादेव घाट मंदिर परिसर में दर्शन के लिए गई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने मंदिर में मौजूद भारी भीड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों का नाम पुलिस द्वारा कोणाल देवरनकर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कोणाल देवरनकर ने गुरुवार की शाम को डीडी नगर थाना पहुंचकर बताया, कि महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर दर्शन करने गई थी। वो मंदिर जाने के दौरान सोने की चेन पहनी हुई थी। मंदिर में भीड़ में चोरों ने उनके गले से चेन तोड़ ली। कोणाल की मां ने घर जाकर अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। मां की सूचना पर कोणाल ने पुलिस में शिकायत दी है। कोणाल की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा डीडी नगर थाना के प्रभारी रविेंद्र यादव ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। विवेचना अधिकारियों के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *