बारां| शहर के मांगरोल बाइपास रोड पर अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर में जन सहयोग से निशुल्क रोग निवारण शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर में 14वें दिवस रविवार को सुबह 9 बजे आचार्य ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करवाकर शिविर का शुभारंभ करवाया। शिविर के संयोजक राधेश्याम राठौर ने बताया कि रविवार को भी सुबह से पुरूषों-महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। जिन्होंने वैद्य संत रावल बाबा से परामर्श लेकर औषधि ली और काढ़ा पिया। शिविर प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दूर-दूर से रोगी रोगों के परामर्श के लिए पहुंचे। पूरे दिन रोगियों ने परामर्श लेकर औषधि ली। शिविर में रोगियों का सभी प्रकार के रोग जिसमें लकवा, पोलियो, दमा (श्वास), साइटिका, जोड़ो का दर्द, पेट रोग, ब्लड, शुगर, पाइल्स (मस्सा), आंख रोग, चर्म रोग, सफेद दाग, सोरायसिस, मानसिक रोग, महिलाओं-पुरूषों के गुप्त रोग व बांझपन का आयुर्वेदिक एवं देशी जड़ी बूटियों से निशुल्क रोग का संत बाबा रावल की ओर से निवारण कर औषधि दी। शिविर में सायं 6 बजे बाद शिविर के मुख्य यजमान ने बाबा महाकाल की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शिविर में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, किशनगंज विधायक ललित मीणा, पूर्व डेयरी अध्यक्ष प्रदीप काबरा भी पहुंचे। अतिथियों ने महाराज से परामर्श लेकर औषधि ली। अतिथियों ने मरीजों की तबीयत सुधार के बारे में जानकारी ली एवं व्यासपीठ से महाराज ने सभी को पुष्प माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में प्रेम यादव, संजय राठौर, ललित राठौर, नरेश नागर, अशोक शर्मा, राजेंद्र चौधरी, विजय यादव, पवन गालव, शंभू मेहता, रामसिंह, रिंकू हाडा, सौरभ गोयल, पीयूष उपाध्याय, अंशुल व्यास, नंदादेवी यादव मौजूद रहे।


