मंदिर परिसर में लटके बिजली तार से खतरा

कांकेर| शहर के शीतला पारा के शीतला मंदिर में बिजली तार काफी नीचे हो गया है। शीतला मंदिर में देवी-देवता कांकेर मेला के साथ दोनों नवरात्रि के दौरान डांग डोली पहुंचती हैं। इससे बिजली तार नीचे होने से खतरा बढ़ जाता है। मंदिर परिसर में एक और बिजली पोल लगाने की जरूरत है। बाहर में भी बिजली पोल एक तरफ झुक गया है। कई बार जनप्रतिनिधियों व विद्युत विभाग को अवगत करवाया गया है,लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *