पलामू जिले के छतरपुर में एक शादी समारोह के दौरान एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। घटना 15 मई की है। दोनों की शादी रविवार रात 11:30 बजे छतरपुर के ठाकुरबाड़ी मंदिर में संपन्न हुई। प्रेमी सूरजमल यादव (21) पिपरा बाजार थाना क्षेत्र के दलपतपुर का रहने वाला है। प्रेमिका मुन्नी कुमारी (21) पिपरा थाना क्षेत्र के धुसरुआ की निवासी है। दोनों के बीच पिछले सात महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। सूरजमल भी बाराती बनकर वहां पहुंचा था मुन्नी के अनुसार, सूरजमल शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। मुन्नी अर्जुनडीह में एक शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आई थी। सूरजमल भी बाराती बनकर वहां पहुंचा था। इसी दौरान दोनों को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। समाजसेवियों की पहल पर दोनों शादी के लिए राजी हुए घटना के बाद लड़की के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन सूरजमल के परिजनों ने बताया कि उसकी दूसरी लड़की से शादी तय है। उन्होंने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की। लड़की पक्ष के इनकार पर वे वहां से चले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों को थाने ले जाया गया। बालिग होने के कारण दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। समाजसेवियों की पहल पर दोनों शादी के लिए राजी हुए। शादी में लड़की के परिजन और समाजसेवी मौजूद रहे।


