मंदिर में चोरी करते दो लोग फुटेज में हुए कैद

अंबिकापुर| जिले के मैनपाट रोपाखार में स्थित बौद्ध मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में दर्शन करने आए एक युवक व युवती चोरी करते सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। मामला तब सामने आया, जब दोपहर में मंदिर के पुजारी गए। वहां कुछ सामान गायब मिला। इससे पुजारी को संदेह हुआ और उसने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दी। समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर में लगे सीसी कैमरे की जांच की तो एक युवक व एक युवती सामान उठाते नजर आए। मंदिर से क्या सामान चोरी गया है, अभी ये पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *