मंदिर में दर्शन करने के लिए गए व्यापारी:महिला के साथ आए चोर ने कार का लॉक तोड़ चुराए सोने के आभूषण, CCTV में हुए कैद

जोधपुर से ब्रह्मधाम आसोतरा में दर्शन करने के लिए गए व्यापारी की कार से चोरों ने बैग चुरा लिया। बैग में सोने के आभूषण भरे हुए थे। अब इसको लेकर व्यापारी की ओर से जसोल थाने में रिपोर्ट दी गई है। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें शातिर बदमाश कार के गेट खोलकर बैग चुराते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
व्यापारी बख्तावर सिंह पुत्र मांगू सिंह राजपुरोहित निवासी कुड़ी भगतासनी जोधपुर ने बताया कि वह 1 फरवरी की शाम करीब 5 बजे अपने परिवार सहित अपनी कार लेकर आसोतरा स्थित ब्रह्म धाम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे, उन्होंने मंदिर के बाहर कार को आगे की पार्किंग में खड़ा किया था। कार में तीन बैग रखे हुए थे जिसमें दो बैग में कपड़े थे। वही एक बैग में कपड़े और सोने के आभूषण थे। जिसमें पांच तोला सोने की आड़, तीन तोला सोने का शीश फूल, तीन तोला सोने की रखड़ी रखी हुई थी। मंदिर में दर्शन कर वो वापस लौटे तो कर में रखे तीनों बैग अंदर से गायब थे और कार का लॉक भी टूटा हुआ था। जब इधर उधर पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो कैमरे में अज्ञात व्यक्ति और महिला तीनों बैग ले जाते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *