मंदिर श्री बावा लाल दयाल आश्रम में मनाई फूलों की होली

जालंधर | मंदिर श्री बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से फूलों की होली श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसकी अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज ने की। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित संगत को आशीर्वाद दिया। अपने प्रवचनों में उन्होंने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भक्ति का प्रतीक है। जिस प्रकार फूलों की महक वातावरण को सुगंधित करती है, उसी प्रकार भक्ति का मार्ग जीवन को खुशियों से भर देता है। महंत केशव दास महाराज और संगत ने एक-दूसरे पर गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उत्सव मनाया। यहां रेखा शर्मा, शमा सहगल, सुषमा रानी, नीलम शर्मा, माया रानी, आशा रानी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *