निकटवर्ती बालेरा गांव में नवनिर्मित मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मुख्य मेले में मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मेले में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, पाली से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान धर्म सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और विश्वास के केंद्र है। आज की युवा पीढ़ी इन केंद्र आस्था स्थलों के प्रति श्रद्धा रखें। तथा कठिन परिश्रम एवं निरंतरता के साथ आगे बढ़कर प्रदेश व समाज का नाम रोशन करें। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हड़वंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मेले में ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के आशीर्वाद में संबोधन में संस्कारों से जीवन जीने की नसीहत दी। सत्यानंद महाराज रवि धाम ने कहा कि भक्ति के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसलिए स्वयं में बदलाव लाकर व्यक्ति के विकास से विश्वास रखें। सहायक आचार्य गणपत सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों के लक्ष्य निर्माण की बात कही। युवा नेता थानसिंह डोली ने समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने धर्म रक्षा में युवाओं की सक्रिय रहने की बात कही। भाजपा नेता स्वरूप सिंह ने संबोधित किया। सरपंच अर्जुनसिंह बालेरा, ग्राम विकास अधिकारी गिरधरसिंह ने निर्मल सरोवर जलाशय का नामकरण निर्मलदास के नाम करने की घोषणा की। एडवोकेट जालमसिंह बालेरा ने बताया कि वेदांताचार्य ध्यानाराम ने सोशल मीडिया को सकारात्मक उपयोग कैसे हो शिक्षा व संस्कार गुरुकुल पद्धति पर शिक्षा का जिक्र किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, ब्रह्मधाम आसोतरा के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी, कोषाध्यक्ष रामसिंह बोथिया, युवराजसिंह, प्रहलादसिंह फोगेरा, कांग्रेस नेता आजादसिंह, दीपक कड़वासरा, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजगुरु, रणवीरसिंह भादू, पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा, समाज सेवी राजेंद्रसिंह चौहान, रेवतसिंह राणासर कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन ओमप्रकाश व जसराज बालेरा ने किया। राजगुरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष व साधु समाज के सचिव महंत निर्मल दास महाराज ने आभार जताया।


