मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट:रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में बदला रहेगा मौसम, कबीरधाम में बारिश-ओले गिरे, 10° गिरा तक पारा

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर-बिलासपुर, दुर्ग सहित कई शहरों में आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ सकती है। बुधवार को कबीरधाम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कम बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था। बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का यहां बुधवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो औसत से 6.4 डिग्री कम था। जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.8 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का संभाग के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का टेम्प्रेचर 34.5 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 4.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *