मई से शुरू होगी जिले में जनगणना, एक माह में सभी घरों की गिनती

प्रशासनिक रिपोर्टर| दुर्ग जिला प्रशासन एसआईआर के तहत मई महीने से जनगणना की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी विधानसभाओं में मकानों की गिनती की जाएगी। मकानों के नंबर अलॉट करने के साथ ब्लॉक भी बनाया जाएगा। शहर में वार्डों की सीमा के अंदर मकानों की नंबर अलॉट होगा। इसी आधार पर अलग अलग ब्लॉक बनेगें। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में गांवों की सीमा के आधार पर मकानों की नंबर जारी होगा। साथ में ब्लॉक बनाए जाएंगे। इस तरह की जनगणना करीब 15 साल बाद की जा रही है। इस वजह से प्रशासन इसकी पूरी तैयारी करने में जुट गया है। मकानों की गणना 31 मई तक होगा। इसमें 37 तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। इधर, शनिवार को जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति की सुनवाई के बाद अंतिम सूची में कई तरह के परिवर्तन हुए हैं। जिले की सभी 6 विधानसभाओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,63,834 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,71,186 हो गई है। अंतिम सूची के मुताबिक महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा हो गई है। जिले में 41 थर्ड जेंडर का भी नाम जोड़ा गया है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7785 हो गई है। इनमें पुरुष दिव्यागों की संख्या 4498 है। नए मतदाताओं की संख्या 15727 है। ये मतदाताओं की उम्र 18 से 19 वर्ष है। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता वैशाली नगर विधानसभा से है। यहां पर 3169 मतदाता है। पाटन में 2932, दुर्ग ग्रामीण में 2536, दुर्ग शहर में 2761, भिलाई नगर में 1999 और अहिवारा में 2330 मतदाता है। 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाता 2,30,250, 30-39 आयु वर्ग के 3,23,659, 40 से 49 आयु के 2,37,470 है। 80 से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 9749 है। नाम सूची में नहीं है तो फार्म 6 भरकर जुड़वा सकते है भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 के आधार पर दुर्ग जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण पूरा हुआ। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में सभी दलों को निर्वाचक नामावलियां प्रकाशन की प्रतियां दी गई। मतदाता सूची में 31,786 मतदाताओं की वृद्धि हुई। एडीएम वीरेंद्र सिंह और अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक मतदाता अपना नाम राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है। अगर नाम सूची में नहीं है तो फार्म 6 भरकर नाम जुड़वाया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित ग​लतियों को सुधारने के लिए फार्म 8 के जरिए सुधरवाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *