कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया है कि जिले में 70 वर्ष से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्य को गति देने के लिए नि:शुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर मऊगंज ने बताया कि जनपद पंचायत मऊगंज में 26 दिसंबर को, ग्राम पंचायत रामपुर, नईगढ़ी में 6 जनवरी को और जनपद पंचायत हनुमना में 9 जनवरी को शिविर लगाए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कलेक्टर ने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।


