शाहपुर पुलिस ने बेलौही गांव निवासी कांग्रेस नेता राजू सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के महादेवन मंदिर परिसर में बने अवैध कब्जे हटाने को लेकर हिंदू नेता संतोष तिवारी ने आमरण अनशन किया था। उस दौरान कांग्रेस नेता राजू सिंह सेंगर ने संतोष तिवारी के खिलाफ अपशब्द सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसकी शिकायत संतोष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से की थी। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि आवेदन की जांच में पाया गया कि राजू सिंह सेंगर ने भावनाओं को आहत करने वाले शब्द लिखे थे। इसलिए केस दर्ज किया है।


