मऊगंज में युवक पर शराब की बोतल से हमला:होली पर दोस्त से मिल कर घर वापस लौट रहा था, दो आरोपियों पर केस दर्ज

मऊगंज थाना क्षेत्र के दुगवा दुवान गांव में होली के दिन 22 साल के युवक पर शराब की बोतल से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्त से मिलकर वापस लौट रहा था युवक घायल युवक की पहचान किशन केवट (22) पुत्र सदनलाल केवट के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब किशन होली पर अपने एक दोस्त से मिलकर वापस घर लौट रहा था। किशन केवट के अनुसार, गांव के पास ही दो युवकों ने उसे रोका। कहासुनी के बाद एक युवक ने शराब से भरी बोतल उसके सिर पर फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके पेट के पास भी वार किया गया। लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को दी सूचना घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को सूचना दी। घायल किशन को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे उपचार के बाद परिजन उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी संदीप भारती ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *