मऊगंज में रोजगार मेला का आयोजन:आईटीआई कॉलेज में 72 युवाओं को मिले अवसर

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊगंज में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेले मध्यप्रदेश युवा संगम योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों में 163 आवेदकों ने पंजीयन कराया। कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊगंज में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 163 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 6 निजी कंपनियों ने इनमें से 72 युवाओं का चयन किया है। उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभा सिन्टेक्स लि. पीथमपुर धार में 5, ग्रेट गेलियन वेन्चर्स लि. (आईसेक्ट) पीथमपुर में 15, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा में 7, प्रगतिशील बायोटेक रीवा में 15, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा में 14 और डीएमसी फिनिसिंग स्कूल प्रा. लि. पूणे में 16 आवेदकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजगार मेले के सफल आयोजन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊगंज, जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय से प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *