मऊगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामरहीश केवट (20) ने पीड़िता के साथ सितंबर 2023 से फरवरी 2024 तक कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 25 फरवरी को थाना लौर में शिकायत दर्ज कराई थी। वह मड़ना गांव की रहने वाली है। आरोपी रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के माल गांव का निवासी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मना कर दिया। महिला उप निरीक्षक आरती वर्मा ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 27 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।