मकर सक्रांति पर वार्षिकोत्सव:आर्य समाज फोर्ट का गौरवशाली इतिहास 66 साल पुराना: पूर्व विधायक मनीषा पंवार

– उम्मेद चौक गोलनाडी आर्य समाज फोर्ट एवं आर्य वीर दल महावीर शाखा के 66वें वार्षिक उत्सव के पोस्टर का भी किया विमोचन आर्य समाज फ़ोर्ट एवं आर्य वीर दल महावीर शाखा के वार्षिक उत्सव पोस्टर का विमोचन करते हुए मंगलवार को पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि इस जगह का इतिहास 66 साल पुराना है। यहां की जमीन पर दर्जनों युवाओं का शारीरिक, आत्मिक व बौद्विक विकास हुआ। वे आज खेल, शिक्षा, व्यापारजगत में लगातार सफलता की ईकाइयों को छू रहे।  आर्य समाज फ़ोर्ट के मंत्री उम्मेद सिंह आर्य ने बताया की 66वां वार्षिक उत्सव 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इससे पूर्व आठ तारीख से 13 जनवरी तक आर्य वीरो की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। वार्षिकोत्सव के पोस्टर का विमोचन जोधपुर शहर पूर्व विधायक मनीषा पंवार, आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष चांदमल आर्य, पार्षद तारा देवी गहलोत की मौजूदगी में हुआ। समापन समारोह में आकर्षण का केंद्र सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश रहेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य, आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य, पीएस शेखावत, आर्य समाज फ़ोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य, पार्षद तारा देवी गहलोत, किशोर सिंह पंवार, मदनगोपाल आर्य, पूनम सिंह शेखावत, हुकम सिंह टांक, राजेश सांखला, शैलेन्द्र सिंह तंवर, गौरव पंवार, रवि, किशोर सिंह बडगुजर, भुवनेश परिहार, देव आर्य, देवेंद्र सिंह बॉबी, सहित युवा व आर्य समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *