जालंधर | मकसूदां चौक में पुलिस स्टेशन के सामने लोग वर्षों से कूड़ा फेंकते आ रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने भी अलग-अलग अदालती मामलों से जुड़े वाहन यहां डंप कर रखे हैं। अब नगर निगम इस क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर विकसित कर रहा है। इसी बीच निगम ने सख्त रुख अपनाया है। अब जो भी व्यक्ति यहां कूड़ा फेंकेगा, उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम ने अवैध डंपिंग स्थल पर सूचना वाले फ्लेक्स बोर्ड भी लगा दिए हैं।


