मकान पर 1.95 करोड़ का लोन लिया, टीम कुर्की करने पहुंची तो बैंककर्मी ने खुद को गोली मार ली

मकान गिरवी रख लिया 1.95 करोड़ का लोन चुकाने में असमर्थ एक बैंककर्मी ने कुर्की की कार्रवाई के दौरान दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के समय प|ी व बच्चे घर में ही थे। घटना के बाद पूरी टीम गायब हो गई। विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम 5 बजे स्कीम नंबर 74 के सेक्टर बी में हुई। इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हेमंत ब्रह्मवंशी (51 वर्ष) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 1.95 करोड़ का लोन लिया था। बैंक ने 1.99 करोड़ की डिमांड निकाली। बैंक की टीम कुर्की के लिए पहुंची थी। हेमंत ने मकान खाली करने मोहलत मांगी, नहीं मिली तो कमरे में जाकर गोली मार ली। सितंबर 2023 में लिया था लोन सितंबर 2023 में बैंक से मे. सांवरिया इंटरप्राइजेस व हेमंत ने 1.95 करोड़ का लोन लिया था। किस्तें ना चुकाने पर 30 अक्टूबर 2024 को डूबत खाता घोषित किया। नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो 20 फरवरी 2025 को कब्जे की कार्रवाई शुरू की थी। तहसीलदार ने 9 फरवरी तक का समय दिया था कुर्की आदेश के बाद 28 जनवरी को हेमंत जूनी इंदौर तहसीलदार के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बीमारी का हवाला देकर लोन चुकाने और संपत्ति खाली करने के लिए समय मांगा। तहसीलदार ने उन्हें 9 फरवरी तक का समय दिया था। हेमंत का बड़ा बेटा आईटी कंपनी में कार्यरत है। दूसरा बेटा व बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। कुर्की के लिए बैंक ने रिकवरी एजेंसी संचालक दिलीप पुरोहित व मनोहर सिंह जादौन की टीम भेजी थी। घरवाले बोले- एक दिन की मोहलत और मांगी थी पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 4 बजे टीम जब मकान कुर्क करने पहुंची तब प|ी ममता और दो बेटे मोनिल और शुभम भी घर में मौजूद थे। कुर्कामीन अधिकारी मोनिका मुहारी ने कोर्ट के आदेश पर संपत्ति खाली करने को कहा। हेमंत और उनकी प|ी ने एक दिन की मोहलत और मांगी। एसीपी विजय नगर पराग सैनी का कहना है कि टीम ने जब ऊपर के कमरे सील करने शुरू किए तो हेमंत ने नीचे के कमरे में दरवाजा बंद कर लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मार ली। कुर्कामीन अधिकारी मोनिका व अन्य ने पुलिस को सूचना दी। कोर्ट के आदेश पर गई थी टीम कोर्ट के आदेश पर टीम गई थी। हमारा काम सरफेसी एक्ट के तहत कोर्ट के आदेश का पालन करना होता है। घटना की जानकारी मिली है। मौके पर क्या हुआ है ये स्पष्ट नहीं है।
– प्रदीप सोनी, एसडीएम, जूनी इंदौर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *