मकान बेचने के नाम पर 15.80 लाख की ठगी, रजिस्ट्री से मुकरा आरोपी

लुधियाना| पवित्र नगर इलाके में मकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने मकान की रजिस्ट्री कराने का वादा कर मोटी रकम ऐंठ ली, लेकिन बाद में मुकर गया। शिकायतकर्ता एमएल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने इलाके में स्थित एक मकान खरीदने के लिए गुरु प्रताप सिंह के साथ 16 लाख रुपए में सौदा तय किया था। समझौते के तहत उन्होंने अलग-अलग किश्तों में कुल 15.80 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। पीड़ित के अनुसार जब रजिस्ट्री की तारीख आई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बहाने बनाकर रजिस्ट्री नहीं करवाई। कई बार कहने और इंतजार करने के बावजूद भी जब मकान उनके नाम ट्रांसफर नहीं किया गया तो उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। जांच के बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपी गुरु प्रताप सिंह निवासी पवित्र नगर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *