मकान मालिक और किराएदार में विवाद:इन्फ्लुएंसर युवती ने साथियों को बुलाया; युवक का कान काटा, दोनों पक्ष पर FIR

इंदौर के विजय नगर इलाके में मकान की सफाई को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को मकान मालिक ने सफाई ठीक से न रखने पर डांट दिया। इससे नाराज होकर युवती ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मकान मालिक ने गुस्से में एक युवक का कान चबा लिया, जिससे वह कट गया। दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया पुलिस के अनुसार, प्रशांत सिरोठिया की शिकायत पर रोशन कुमार सोनी, कार्तिक गोस्वामी और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कार्तिक की शिकायत पर प्रशांत पर भी कार्रवाई की गई है। प्रशांत सिरोठिया प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने विजय नगर इलाके में संस्कृति गुर्जर नामक युवती को किराए पर कमरा दिया था। प्रशांत का आरोप है कि किराएदार बाथरूम की सफाई ठीक से नहीं रख रही थी। इस पर उन्होंने युवती को टोका और मकान खाली करने के लिए कह दिया। इसी दौरान संस्कृति ने अपने साथी रोशन और अन्य लोगों को बुला लिया, जिन्होंने आकर प्रशांत से गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। झगड़े के दौरान प्रशांत के भाई और पिता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन विवाद और बढ़ गया। कान काटने तक पहुंची मारपीट झगड़े के दौरान गुस्से में आकर प्रशांत ने कार्तिक के सीने, गले और कान पर काट लिया। उन्होंने इतनी जोर से काटा कि कान का एक हिस्सा कटकर गिर गया। घायल दोनों पक्षों को उपचार के लिए एम.वाय. अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *