मकान में लगी आग, वृद्ध की झुलसने से हो गई मौत

भास्कर न्यूज | कोरबा अंदर से बंद मकान में आग लगने से वहां सो रहा बुजुर्ग झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंप हाउस क्षेत्र में हुई। जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर यादव अपने पुत्र शनि यादव (40) के साथ निवासरत था। शनि शहर के पुराना बस स्टैंड के पास एक दुकान में काम करता है जो गुरुवार को भी काम करने गया था। देर शाम मकान में रामेश्वर अकेला था जो सो रहा था। इस दौरान मकान में एकाएक आग लग गई। पड़ोस की महिला ने मकान से धुआं निकलने पर वहां आग लगने की जानकारी लोगों को दी। लोग मकान के पास पहुंचे तो अंदर से बुजुर्ग के चिखने की आवाज सुनाई दी। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। जहां बुजुर्ग गंभीर रूप से आग से झुलसे हालत में था। उसे मकान से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बर्न यूनिट में उसका उपचार किया जा रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *