बठिंडा | थाना थर्मल पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर बरामद कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन सविता देवी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्लॉट नंबर 18 में मकान का निर्माण करवा रही है। मकान में पानी की सप्लाई के लिए कुछ दिन पहले मोटर लगाई गई थी। आरोप है कि गुरमीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर ने उक्त मोटर चोरी कर ली। थाना थर्मल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की मोटर बरामद कर ली।


