कांकेर जिले के मचांदूर रेत खदान को लेकर चल रहे विवाद ने जोर पकड़ लिया। शनिवार को अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंच गई। ग्रामीणों ने रेत खदान संचालकों पर गाली-गलौज करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने खदान बंद कराने की मांग करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गेट बंद करने पर महिलाओं और जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी पैदा हो गई। लंबे समय से चल रहा है विवाद चारामा के मचांदूर क्षेत्र में रेत खदान को लेकर स्थानीय निवासियों और खदान संचालकों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि, खदान संचालन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग ग्रामीणों ने खदान को तुरंत बंद करने की मांग की है। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। उनका कहना है कि खदान संचालकों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार और धमकियों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल है।