भास्कर न्यूज | तेलो डीवीसी प्लांट में मजदूरों की समस्या को लेकर डीवीसी यूनाइटेड कांट्रेक्टर्स वर्कर्स यूनियन एवं झारखंड औद्योगिक ठेका मजदूर यूनियन के बैनर तले डीवीसी प्रबंधन को पिछले दिनों मांग पत्र दिया गया था। मांग पत्र में मृत आश्रित एवं मेडिकल अनफिट मजदूरों के जगह पर उनके आश्रित को नियोजन देने समेत कई मांगों को लेकर दोनों यूनियन के द्वारा डीवीसी प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष गेट मीटिंग डीवीसी यूनाइटेड कांट्रेक्टर्स वर्कर्स यूनियन के सचिव बिगन महतो व झारखंड औद्योगिक ठेका मजदूर यूनियन के संरक्षक लखी हेम्ब्रम के नेतृत्व में किया गया। गेट मीटिंग के दौरान कहा गया कि मजदूरों की समस्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीवीसी मजदूरों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। सभी मजदूर दिन-रात मेहनत करके डीवीसी को चलने का कार्य करते हैं। यदि डीवीसी का यही रवैया रहा तो गेट में ताला मारने का कार्य करेंगे, जब तक की मजदूरों की समस्या का समाधान ना हो जाए।


