मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल

मयूरहंड| थाना क्षेत्र के फुलांग पंचायत अंतर्गत उड़सी गांव से स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को लगभग नौ बोरी विदेशी शराब की खाली शीशियां जब्त की हैं। मयूरहंड थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान ये शीशियां बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़सी गांव में छापेमारी की गई थी। मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं, जिनका इस्तेमाल अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग पुनः भराव या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में कर सकते थे। पुलिस को आशंका है कि इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़ा नेटवर्क सक्रिय है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त सभी शीशियों को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव गंभीरतापूर्वक सुने। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में जबरन तालाब निर्माण, धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्याएं, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं हटाने, भूमि पर जबरन मकान निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य कई जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *