काइम रिपोर्टर| भिलाई भिलाई तीन पुलिस ने सिसरोल कंपनी में काम करने वाले मजदूर की मौत के मामले में प्लांट और शिफ्ट इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी 2026 को मजदूर लेखुराम कौशल के सिर पर लोहे की बीम गिर गई थी। इससे मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि कंपनी के प्लांट इंचार्ज सत्यनारायण पंडा और शिफ्ट इंचार्ज विनोद यादव की लापरवाही से मजदूर की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अतुल सिन्हा निवासी सुपेला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।


