मजदूर दिवस पर मधुमक्खियों का आतंक:बालोद में नाली निर्माण कर रहे मनरेगा मजदूरों पर हमला, 20 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मजदूर दिवस के दिन उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाली निर्माण में लगे मजदूरों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। महिला-पुरुष मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर मधुमखियों ने काटा। जिससे 20 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों और 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मामला डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरडीही का है। जहां गुरुवार को मनरेगा के तहत कच्ची नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण में जुटे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान 130 मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाकर भागे। लेकिन 20 मजदूर मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मधुमक्खी के छत्ते से छेड़छाड़ की आशंका स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल के पास एक पेड़ में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। जिसे संभवतः किसी व्यक्ति ने छेड़ दिया होगा। जिससे मधुमक्खियां बुरी तरह बिफर गईं और मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *