मजीठिया की कोठी से सेवादार गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

अमृतसर |शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ग्रीन एवेन्यू में स्थित रिहायश पर लंबे समय से सेवादार के तौर पर सेवा निभा रहे हरदीप सिंह उर्फ दविंदर वेरका को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मजीठिया की गिरफ्तारी के दौरान विजिलेंस टीम के काम में बाधा डालने के आरोप में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। मजीठिया की गिरफ्तारी के समय विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी काम में रुकावट पैदा की थी। इसी मामले में सिविल लाइन थाना में दर्ज एफआईआर में सेवादार हरदीप सिंह उर्फ दविंदर वेरका का नाम शामिल किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। काबू सेवादार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *