मजीठिया कोर्ट में पेश, आय से ज्यादा संपत्ति केस में अब सुनवाई 18 को

आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को मोहाली कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता अरशदीप सिंह कलेर और वकील डीएस सोबती भी मौजूद रहे। अदालत में पेशी के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की गई है। कोर्ट में पेशी के बाद मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते कहा कि राज्य में लगातार गोलीबारी और हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने एक ताजा घटना का जिक्र करते हुए बताया कि अमृतसर में एक पार्षद पर गोलियां चलाई गईं। मजीठिया ने कहा कि जिस व्यक्ति को पहले सुरक्षा दी गई थी, उससे सुरक्षा वापस लेने का मतलब यह नहीं कि खतरा खत्म हो गया। कई मामलों में सुरक्षा हटाने के बाद लोगों पर हमले हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *