दगोरी| छत्तीसगढ़ धोबी समाज मड़ई मेला रायपुर को सफल और भव्य बनाने के उद्देश्य से संत शिरोमणि गाडगे भवन में कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे बाबा जन्मोत्सव समिति के संयोजक एवं मुख्यमंत्री के निजी सहायक तुलसी कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए तुलसी कौशिक ने समाज की एकता, संगठन और सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज की पहचान और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने स्वजातीय बंधुओं से मड़ई मेला को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी जय रजक ने तुलसी कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, जिला अध्यक्ष नारद रजक, लखन रजक, ओमप्रकाश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


