मणिकंचन केंद्र में स्वच्छता दीदियों के साथ मनाया इंटरनेशनल वूमेंस डे

गेवरा दीपका | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित मणिकंचन केंद्र नागिन झोरकी में कार्यरत स्वच्छता दीदियों का उत्साह बढ़ाने उनके साथ केक काटकर दिन विशेष को मनाया गया। यह आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल शुक्ला की ओर से किया गया था। उन्होंने केक कटिंग कराकर स्वच्छता दीदियों को स्वल्पाहार कराया। स्वच्छता दीदियों ने कहा कि आमतौर पर उनके कार्य की सराहना कम ही होती है, लेकिन महिला दिवस पर इस तरह का सम्मान पाकर वे बेहद भावुक हो गईं। विशाल शुक्ला ने सभी का सम्मान किया और उनके कठिन परिश्रम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा समाज की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में इन बहनों का योगदान अमूल्य है। इस मौके पर स्वच्छता दीदियों ने भी अपनी बातें साझा कीं और खुशी जाहिर की कि कोई उनके कार्य स्थल पर आकर उनके योगदान को सम्मानित कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *