दुर्गूकोंदल| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल, राउरवाही, कोंडे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने शपथ दिलाई। रिटर्निंग आफिसर तहसीदार केतन भोयर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे, खंड शिक्षा अधिकारी एसएपी कोसरे, प्रदान संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लिकेश्वर साहू, बीपीएम नंदिनी दीवान, पंचायत इंस्पेक्टर आरके किशोरे लगातार ग्रामीणों को मतदान करने प्रेरित कर रहे हैं। प्रदान संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लिकेश्वर साहू ने कहा मत अपना अधिकार है। यह मत सरकार बदल सकता है। अपना कीमती समय निकालकर मत देने जरूर जाएं।