मतदाता सूची पुनरीक्षण 15665 नए नाम जोड़ने के आवेदन:हटाने के लिए 1586 आवेदन मिले, आयोग के निर्देशानुसार होगी कार्यवाही

कोटपूतली में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस अवधि में जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नं. 06 के कुल 15,665 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नाम हटवाने के लिए फॉर्म नं. 07 के कुल 1,586 आवेदन मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को नियमित रूप से बीएलए-1 और बीएलए-2 के साथ ईआरओ के माध्यम से साझा किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इस कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता बरती जा रही है। गोस्वामी ने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने विधानसभावार आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक फॉर्म नं. 06 के तहत कोटपूतली विधानसभा में 3,666, विराटनगर में 4,723, बहरोड़ में 4,089 और बानसूर में 3,187 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, फॉर्म नं. 07 के तहत कोटपूतली विधानसभा में 281, विराटनगर में 598, बहरोड़ में 396 और बानसूर में 311 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सहारण ने बताया कि फॉर्म नं. 06 और 07 के सभी प्राप्त आवेदनों का सत्यापन, सुनवाई और जांच कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *