मतदान का महत्व विषय पर भाषण स्पर्धा हुई

भीलवाड़ा |सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से “हमारा वोट का संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर सावंत कुमार जांगिड़ ने की। मुख्य वक्ता सुखपाल सिंह राठौड़ ने मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदान के अधिकार, भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिक मतदान की आवश्यकता तथा युवा मतदाताओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में रीना सालोदिया, डॉ. अंजलि अग्रवाल, डॉ. गौरव कारवाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *