मत्स्य सहकारी समिति चुनाव में गड़बड़ी का आरोप:डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, लोगों ने कार्यालय में किया हंगामा

अशोकनगर के मत्स्य सहकारी समिति के चुनाव में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। समिति के कुछ सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी रामजीलाल सगर पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। साथ ही डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए है। कलेक्ट्रेट पहुंचे सदस्यों ने आरोप लगाया कि दो लोगों के नाम बिना जानकारी के हटा दिए गए। वहीं, 3 रिजेक्ट कर दिए। जबकि, एक ही परिवार के 4 सदस्यों को संचालक बना दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर समिति को भंग किए जाए की मांग की। साथ ही फिर से चुनाव कराने की मांग को लेकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बिना जानकारी के नाम हटाया मामला मांझी मछुआ मतस्य सहकारी संस्था अशोकनगर का है। 36 सदस्यों वाली इस समिति में संचालक मंडल के 11 सदस्य चुने जाना थे। 11 से ज्यादा नामांकन आने पर सभी संचालक पद के लिए मतदान होना था। सदस्य राजेश केवट और मुकेश केवट का आरोप है कि उन दोनों के नामांकन ‘अभ्यर्थिता वापस लेना’ बताकर जानकारी के बिना हटा दिया। जबकि उन्होंने अभ्यर्थिता वापस नहीं लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *